क्रिकेट खेलते नजर आए हरियाणा सीएम सैनी, युवाओं के बीच ली सेल्फी, बोले- “गेंद कैसी भी हो, जाएगी बाउंड्री के पार”

On: June 2, 2025 8:37 AM
Follow Us:
हरियाणा सीएम क्रिकेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने अनोखे अंदाज़ और ज़मीनी कार्यशैली के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ किया, जिसने हरियाणावासियों का दिल जीत लिया। गुरुग्राम में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम सैनी अचानक सुबह-सुबह क्रिकेट खेल रहे युवाओं के बीच पहुंच गए और बल्ला उठाते ही चौके-छक्के जड़ दिए।

क्रिकेट खेलते दिखे सीएम, विरोधियों को भी छोड़ा पीछे

मुख्यमंत्री सैनी ने न सिर्फ बल्लेबाजी की, बल्कि युवाओं के साथ मिलकर जमकर खेल का आनंद लिया। वीडियो में वे छक्का मारते नजर आए, तो कैबिनेट मंत्री राव नरबीर विकेट कीपर की भूमिका में दिखे। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और खेल मंत्री गौरव गौतम भी मैदान में नजर आए।

सीएम सैनी ने फेसबुक पर मज़ाकिया लहज़े में लिखा –

“गेंद कैसी भी हो, बाउंड्री के पार ही जाएगी…”
वहीं भाजपा हरियाणा के फेसबुक पेज पर लिखा गया –
“टीम हरियाणा छा री सै, विरोधियों के छक्के छुड़ा री सै!”

युवाओं के साथ सैल्फी, जनता से सीधा संवाद

क्रिकेट के बाद सीएम सैनी ने युवाओं के साथ सेल्फी ली और मैराथन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उनका सहज व्यवहार और आम जनता से सीधा संवाद करने की शैली उन्हें प्रदेश में लोकप्रिय बना रही है।

‘एक दौड़ राष्ट्र के नाम’ का किया शुभारंभ

गुरुग्राम में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने लिखा –

“यह केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में नए भारत की आवश्यकता है।”

भाजपा कार्यशाला में भी दिखा उत्साह

मैराथन के बाद गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में “मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

“हरियाणा में नॉन-स्टॉप विकास हो रहा है। हम सब मिलकर मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाएंगे।”


मुख्यमंत्री सैनी की कार्यशैली क्यों हो रही है चर्चित?

  • सड़क पर गाड़ी रोककर जनता से सीधा संवाद

  • खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात

  • विपक्षी नेताओं को भी उतनी ही अहमियत

  • खेल, धर्म और विकास – सभी क्षेत्रों में सक्रिय

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian

periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर

हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा

हरियाणाः नूंह में ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, 90 फीट टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे बाद पुलिस ने उतारा

Astro Dream : क्या आपको भी आते हैं प्रमोशन के सपने? न करें नजरअंदाज, पंडित जी से जानिए सीक्रेट संकेत