New Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान, ये एक्स्प्रेसवे बनकर हुआ तैयार

On: March 28, 2026 5:40 PM
Follow Us:

New Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि बेहद आरामदायक और सुरक्षित भी होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन लगभग पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं। एक बार एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद, दिल्ली से देहरादून की दूरी महज़ 2 से 2.5 घंटे में तय की जा सकेगी, जो पहले 7–8 घंटे तक लगते थे।

सुपरफास्ट सफर, अत्याधुनिक सुविधा

यह सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। सफर के दौरान वाहनों को 100 किमी/घंटा की गति से चलने की अनुमति होगी, जिससे यात्री न सिर्फ तेज़ी से मंज़िल तक पहुंचेंगे, बल्कि उन्हें पहाड़ों, जंगलों और घाटियों के खूबसूरत नज़ारे भी देखने को मिलेंगे।

एक्सप्रेसवे का सबसे अहम हिस्सा सहारनपुर–देहरादून एलिवेटेड हाईवे है। यह खंड लगभग तैयार हो चुका है और एक दिशा में आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। फाइनल फिनिशिंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

जाम और लैंडस्लाइड की टेंशन खत्म

पहले यात्रियों को बिहारीगढ़ और मोहंड जैसे दुर्गम रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, जहां भारी ट्रैफिक और लैंडस्लाइड की समस्या आम थी। लेकिन अब एलिवेटेड स्ट्रक्चर और नदी के ऊपर बने फ्लाईओवर्स से यह समस्याएं लगभग समाप्त हो जाएंगी।

11,800 करोड़ की मेगा परियोजना

करीब 11,868 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। तकनीकी और पर्यावरणीय अड़चनों के बावजूद, अब तक 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है और इसे नवंबर–दिसंबर 2025 तक पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now