Haryana: हरियाणा में फ्यूल संकट गहराया, सप्लाई में देरी से सूखे पंप

On: March 28, 2026 11:38 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई चेन पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। एडवांस पेमेंट के बावजूद तेल कंपनियां 2-3 दिन की देरी से स्टॉक भेज रही हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। इस स्थिति ने आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

कुरुक्षेत्र, हिसार और आसपास के जिलों में हालात ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां कई पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। सप्लाई में देरी के कारण ग्राहक बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंच रहे हैं और पैनिक में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं।

पंप संचालकों के अनुसार, कुछ लोग सामान्य जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। कई ग्राहक ड्रम और पानी के टैंकों में भी डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। बढ़ती मांग और सीमित स्टॉक के चलते पंप संचालकों ने अब सरकारी विभागों को भी उधार में ईंधन देना बंद कर दिया है।

इस बीच नायब सैनी ने स्थिति को लेकर बयान देते हुए कहा है कि प्रदेश में अभी पेट्रोल का करीब 6 दिन और डीजल का 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और सप्लाई को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, कुरुक्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा भी सामने आया। सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने अंबाला रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन

‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, गुरुग्राम में कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी से भिड़ा शख्स, वीडियो वायरल

1 रुपये वाला पेपर भी लगेगा करोड़ों की प्रॉपर्टी जैसा असली, जमीन खरीदने से पहले समझिए कागजों का सारा राज

नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?