Marua Plant Benefits : मानसून की शुरुआत के साथ एक बड़ी परेशानी भी आ धमकती है. शाम होते ही घरों में मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है. कई बार बल्ब जलाते ही अनगिनत कीड़े घर के अंदर आ जाते हैं. अगर ऐसा पौधा मिल जाए जो घर में मच्छरों की एंट्री कम कर देने में मदद करे और जिसकी पत्तियों का उपयोग खाने में भी किया जा सके, तो यह किसी राहत से कम नहीं. लोकल 18 से फरीदाबाद के नर्सरी संचालक होम सिंह बताते हैं कि बरसात के मौसम में लोग सबसे ज्यादा ऐसे पौधों की मांग करते हैं जो मच्छरों से राहत दिलाने में सहायक हों. मरुआ इस मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाले पौधों में शामिल है. इसकी तेज खुशबू के कारण मच्छर आसपास नहीं आते. इस पौधे को घर के बाहर या बालकनी में गमले में लगा सकते हैं. पौधे की कीमत 50 रुपये है. देखभाल आसान है. हर चार से पांच दिन में पानी दें. पौधा लंबे समय तक चलता है. इसकी लंबाई करीब डेढ़ फुट तक पहुंच जाती है.













