हरियाणा के पंचकूला में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत, क़र्ज़ बना काल

On: May 27, 2025 6:57 AM
Follow Us:
हरियाणा के पंचकूला में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत, क़र्ज़ बना काल

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सात सदस्यों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर-27 में उस समय सामने आई, जब देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक दंपति, उनके तीन बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं। परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और पंचकूला में किराए के मकान में रह रहा था।

देहरादून में किया था बिजनेस शुरू, भारी नुकसान से था परेशान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रवीण मित्तल नामक व्यक्ति ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, जिसमें भारी घाटा हुआ। इसके बाद उस पर कर्ज बढ़ता चला गया और आर्थिक स्थिति बिगड़ती गई। इसी तनाव में पूरे परिवार ने आत्मघाती कदम उठाया।

कार में खाया जहर, सूचना पर हरकत में आई पुलिस

सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में एक घर के बाहर खड़ी कार में कुछ लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि छह लोग कार के भीतर बेसुध पड़े थे, जिन्हें तुरंत सेक्टर-26 के प्राइवेट ओजस अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद एक और सदस्य को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सभी की अस्पताल में हुई मौत

इलाज के दौरान सभी सातों लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए DCP हिमाद्री कौशिक, ACP विक्रम नेहरा और ACP अरविंद कंबोज मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कार की जांच की और साक्ष्य जुटाए।

DCP ने की पुष्टि

DCP हिमाद्री कौशिक ने बताया कि, “परिवार के सभी सदस्यों की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्ज के चलते पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और परिवार के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।”

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?