हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

On: June 20, 2026 1:41 AM
Follow Us:

 

 

हरियाणा के झज्जर में देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में संजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना Sanjay Birdhana की मौत हो गई है। आरोपी संजय बिरधाना को तीन गोलियां लगी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस एनकाउंटर में पुलिस के सब इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक झज्जर के कड़ौदा गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर संयम की बाजू में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री, DCP धारणा यादव समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। Sanjay Birdhana

Z

मृतक की पहचान बिरधाना गांव निवासी संजय (26) Sanjay Birdhana के रूप में हुई है। वह अपने साले की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था। वह अपनी पत्नी समेत तीन हत्या के मामलों में आरोपी था। हाल ही में उसने विजय सैनी नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इससे पहले वह विजय के बेटे की हत्या के मामले में भी आरोपी था। इन मामलों में वह फरार चल रहा था।

639174900027153782 Also read: UP Expressway: 2300 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये एक्सप्रेस वे, इन 5 जिलों के किसानों की बदल देगा किस्मत, जानें कहां कहां से गुजरेगा ?

संजय बिरधाना से पहले उसके करीबी साथी इंद्रपाल भी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 14 जून की रात झज्जर के दुजाना गांव के पास हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और इंद्रपाल के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, विजय सैनी हत्याकांड में वांछित इंद्रपाल को पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की थी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Z

31 मई को हुई थी विजय सैनी की हत्या

विजय सैनी की 31 मई को झज्जर के दुजाना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने बेटे सुनील सैनी की हत्या के मामले में गवाह था। विजय अपने खेतों की ओर गया हुआ था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को वजह माना गया। पुलिस ने इस मामले में संजय बिरधाना, इंद्रपाल और अन्य आरोपियों को नामजद किया था।

2Q==

होली के दिन पत्नी की हत्या की

3 मार्च को होली की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 8 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया।

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now