Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी ने हरियाणवीं गाने पर किया धमालदार डांस, फैंस के लिए आ रही है बायोपिक

On: November 23, 2025 8:51 AM
Follow Us:
sapna-chaudhary-video

Sapna Chaudhary Video: लोकप्रिय गायिका और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालाँकि इस बार वह किसी लाइव स्टेज शो के बजाय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू हुई हैं। सपना ने हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लोकप्रिय हरियाणवीं गाने ‘हरियाणा में रौला’ पर जबरदस्त डांस किया है और इसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है।

लाइव शो नहीं, घर पर ही किया डांस

यह वीडियो तब सामने आया है जब सपना ने लंबे समय बाद डांस करते हुए देखी गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह परफॉर्मेंस किसी लाइव स्टेज के बजाय अपने घर पर ही दी है। इस वीडियो में उनकी हरियाणवी अंदाज और एनर्जी ने फैंस को दीवाना बना दिया है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कई हिट गानों से बटोरी है लोकप्रियता

सपना चौधरी के कई गानों ने शादी के सीजन में लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। उनके गाने ‘मरजानी’, ‘जुल्फी’, ‘लव यू मेरी सासू की’, ‘मौसम बना दूं मैं’ और ‘आंख दुनाली’ जैसे ट्रैक्स ने लोगों के दिलों पर राज किया है। ये सभी गाने अलग-अलग बैनर के तहत शूट किए गए थे, लेकिन हर एक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

2026 में आने वाली है सपना की बायोपिक

सपना चौधरी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर यह है कि उनकी जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक फिल्म ‘मैडम सपना’ अगले साल यानी 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर 2023 में ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें सपना के जीवन के संघर्ष, स्टेज शो से जुड़े विवाद और उनके आत्महत्या के प्रयास जैसी संवेदनशील घटनाओं को दिखाया गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सपना चौधरी की लोकप्रियता अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रह गई है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी उनके स्टेज शो का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।


देखिए सपना चौधरी का धमाकेदार डांस वीडियो

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now