सोनीपत के 10 सरकारी कॉलेजों को DHE का कारण बताओ नोटिस, सख्त कार्रवाई के आदेश, देखें पूरी लिस्ट

On: December 30, 2025 9:52 AM
Follow Us:
सोनीपत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल पारदर्शिता और सूचना प्रबंधन को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय (DHE) ने सख्त रुख अपनाया है। सोनीपत जिले के 10 राजकीय कॉलेजों द्वारा बार-बार निर्देशों के बावजूद अपनी आधिकारिक वेबसाइट अपडेट न करने पर निदेशालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

निदेशालय ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक वेबसाइट दुरुस्त कर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई, तो संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रिंसिपल होंगे सीधे जिम्मेदार

DHE द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कॉलेज की वेबसाइट को अपडेट रखना अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अनिवार्य नियम है। आदेश में कहा गया है कि तय समय सीमा के भीतर आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रिंसिपल की मानी जाएगी।

इन 10 कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की जांच में सोनीपत जिले के निम्नलिखित 10 कॉलेज नियमों का पालन न करते पाए गए—

राजकीय कॉलेज बरौदा

राजकीय कॉलेज बारोटा

राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां

राजकीय कॉलेज गन्नौर

राजकीय कॉलेज जाखौली

राजकीय कॉलेज खरखौदा

राजकीय कन्या कॉलेज, मोहाना

राजकीय कन्या कॉलेज, गोहाना

राजकीय कन्या कॉलेज, मुरथल

राजकीय कन्या कॉलेज, सोनीपत

डोमेन तक नहीं खरीदा, वेबसाइट अधूरी

जांच में सामने आया है कि राजकीय कॉलेज बरौदा ने अब तक अपनी वेबसाइट का डोमेन ही नहीं खरीदा, जिससे कॉलेज की ऑनलाइन मौजूदगी शून्य बनी हुई है। वहीं अन्य कॉलेजों की वेबसाइटों पर भी कई जरूरी सेक्शन खाली पड़े हैं या अपडेट नहीं किए गए।

वेबसाइट पर यह जरूरी जानकारी गायब

कॉलेज इन्फ्रास्ट्रक्चर और ई-मैग्जीन

अकादमिक कैलेंडर और परीक्षा परिणाम

स्टूडेंट हेल्पलाइन और एंटी-रैगिंग सेल

लाइब्रेरी, हॉस्टल विवरण और NIRF डेटा

पहले भी दी जा चुकी थी चेतावनी

यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। निदेशालय ने 5 सितंबर को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 8 सितंबर को रिमाइंडर भेजकर औचक निरीक्षण की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई, जिसके चलते अब सख्त कदम उठाया गया है।

24 घंटे का अल्टीमेटम

DHE ने कॉलेजों को अंतिम मौका देते हुए 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पूरी तरह अपडेट करने और मंगलवार शाम तक स्टेटस रिपोर्ट मुख्यालय भेजनेके निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि इस बार किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त न की जाए।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now