हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

On: February 1, 2026 2:02 PM
Follow Us:
हरियाणा

केंद्र सरकार के बजट में हरियाणा के पंचकूला जिले के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया गया है। पंचकूला को फार्मा हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य के फार्मास्युटिकल और बायोफार्मा सेक्टर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इस फैसले से न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पंचकूला पहले से ही फार्मा इंडस्ट्री का एक मजबूत केंद्र माना जाता है। यहां एसोसिएटेड बायोफार्मा और बायोफार लाइफसाइंसेज जैसी नामी कंपनियां टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और जड़ी-बूटी से बनी दवाइयों का निर्माण कर रही हैं। खास बात यह है कि इन कंपनियों में बनने वाली सभी दवाइयां विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार की जाती हैं, जिससे इनकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानी जाती है।

केंद्रीय बजट में फार्मा सेक्टर को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस ऐलान के बाद पंचकूला में रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात से जुड़े कार्यों को गति मिलने की संभावना है। फार्मा हब बनने से यहां आधुनिक तकनीक, नई लैब्स और उत्पादन इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे कैंसर, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सस्ती और प्रभावी दवाइयों का उत्पादन बढ़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि पंचकूला के फार्मा हब के रूप में विकसित होने से हरियाणा देश के प्रमुख फार्मास्युटिकल राज्यों की कतार में खड़ा हो सकेगा। इससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हेल्थ सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा में ऑनलाइन टेंडरों को लेकर बढ़ी सख्ती, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, बड़े टेंडर वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड