Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

On: April 13, 2026 12:11 PM
Follow Us:

Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को कुम्भ राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जहां पहले से राहू विराजमान है। इस कारण चंद्रमा और राहु की युति बन रही है, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह योग मानसिक अस्थिरता, भ्रम और अचानक फैसलों की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए आज सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है।

मेष राशि

आज दिन व्यस्त और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। काम पूरे होंगे लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विवादों से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

मिथुन राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लापरवाही से बचें।

कर्क राशि

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

सिंह राशि

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें।

कन्या राशि

नए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में सतर्क रहें, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज निर्णय लेने में हिचक हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गलतफहमियों से बचें।

वृश्चिक राशि

धन लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।

धनु राशि

अधिक प्रयास से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें और बेकार की बातों से दूर रहें।

मकर राशि

आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश और रुके काम पूरे करने का सही समय है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि

उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।

मीन राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में तेजी रहेगी। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now