कल का मौसम: कई राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा-राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

On: November 18, 2025 6:04 PM
Follow Us:
कल का मौसम

कल का मौसम: मौसम विभाग ने देशभर के लिए अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिभारतीय राज्यों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कल भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से:

  • तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

  • दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कोहरा

उत्तरी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में कोहरे की स्थिति बन सकती है:

  • पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

22 नवंबर को नए निम्न दबाव के क्षेत्र के बनने की उम्मीद

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो अगले 48 घंटों में और सक्रिय हो सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है, जिससे दक्षिभारतीय राज्यों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नवीनतम मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now