VIDEO:फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

On: October 8, 2026 9:30 PM
Follow Us:

होमवीडियोहरियाणा

VIDEO:फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

X

title=

VIDEO:फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

 

arw img

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया. प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान गजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे. प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला. घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया. पूरे थप्पड़कांड का वीडियो भी सामने आया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें