Last Updated:
Faridabad Congress Protest Slapgate: हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान दो नेत्रियों पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद और थप्पड़बाजी का वीडियो सामने आया है. दोनों महिला नेताओं के बीच आगे चलने को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया. प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान गजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे. प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला. घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
फरीदाबादः पहले खुद को निपटाएंगे कांग्रेसी? वोट चोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान भिड़ गई दो महिला नेता. एक दूसरे को जड़े थप्पड़. https://t.co/rW7bJ7FsMo










