Weather alert: उत्तर भारत में आज से एक बार फिर मौसम बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है तो वहीं मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
ऊपरी हवा में एक ट्रफ भी बना: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी हवा में एक ट्रफ भी बना हुआ है। इसका व्यापक असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, जहां बारिश, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Weather alert
बारिश और गरज-चमक के आसार : बता दे कि मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे पेड़ों और फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, लेकिन मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जाएगा। Weather alert
फसलों के लिए नुकसानदायक साबित : उत्तर भारत में इन दिनों गेहूं और सरसों की फसलें अपने अंतिम चरण में हैं। इसलिए मौसम का यह बदलाव इन दोनों फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तैयार फसलों की जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने को कहा गया है। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने और सब्जियों व नर्सरी को प्लास्टिक या जाल से ढकने की सलाह दी गई है। Weather alert
पूर्वोत्तर में भी आज से आंधी-बारिश: पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रसार और उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम के कारण मौसम अधिक उग्र बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 29 मार्च तक लगातार बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। इन राज्यों में हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।











