हरियाणा में बदला मौसम, कई ज़िलों में छाप बादल, IMD ने 10 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

On: November 29, 2025 7:50 AM
Follow Us:
हरियाणा में बदला मौसम, कई ज़िलों में छाप बादल, IMD ने 10 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

हरियाणा में सर्दी ने अब और सख्त रुख अख्तियार करने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में ठंड और धुंध दोनों की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह-शाम घने कोहरे ने दस्तक दे दी है।

किन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा असर?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा के 10 जिलों के लिए अगले दो दिनों तक धुंध का अलर्ट जारी किया है। इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक।

हिसार एयरपोर्ट ने धुंध को देखते हुए की तैयारी

धुंध के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हिसार एयरपोर्ट प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। यहां रनवे मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें विमानों की लैंडिंग के लिए बने निशानों को और अधिक गहरा और स्पष्ट किया जा रहा है। इससे घने कोहरे के दिनों में पायलटों को रनवे साफ-साफ दिखाई देगा और लैंडिंग में आसानी होगी।

विशेषज्ञों ने क्या बताया?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि:

1 दिसंबर से तापमान में गिरावट: 29 और 30 नवंबर को हल्के बादल छाए रहेंगे और रात के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। लेकिन 1 दिसंबर से रात के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

धुंध का बढ़ना: वातावरण में नमी बढ़ने से उत्तरी हरियाणा में हल्की, जबकि दक्षिणी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है।

शीतलहर: 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने लगेंगी, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास और बढ़ जाएगा।

इस दौरान, राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय करें और धुंध के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now