हरियाणा का खूंखार गौ तस्कर शाहिद कौन? जिसे सुबह-सुबह एनकाउंटर में मार गिराया गया

On: October 15, 2026 9:30 AM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh Encounter News: हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार सुबह गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी का एनकाउंटर कर दिया गया. उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने बताया कि वह पहले एक बार हिरासत से फरार हो चुका था.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाणा का खूंखार गौ तस्कर शाहिद कौन? जिसे सुबह एनकाउंटर में मार गिराया गयाZoom

हरियाणा के नूंह जिले में गौ तस्कर का हुआ एनकाउंटर. (सांकेतिक तस्वीर)

नूंहः हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे सिलानी गांव में फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी पुत्र जुम्मे खां को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब शाहिद का पीछा किया जा रहा था, तब उसने टीम पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब कार्रवाई में सीएम स्टाफ ने फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से शाहिद घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

एक बार पुलिस की हिरासत से भाग चुका था शाहिद
मृतक शाहिद के शव को सोहना मोर्चरी में रखा गया है. शाहिद खड़खड़ी, तावडू का रहने वाला था. मौके पर थाना प्रबंधक रोजकामेव व अन्य अधिकारी मौजूद हैं. वहीं सिलानी गांव में शांतिपूर्ण माहौल है. मृतक शाहिद उर्फ आडवाणी शातिर वांछित अपराधी था. उसके ऊपर गौ-तस्करी के कई मुकदमे दर्ज थे. वह पहले एक बार पुलिस की हिरासत से भाग चुका था.

सितंबर महीने में भी हुआ था गौ तस्करों का एनकाउंटर
बता दें कि सितंबर के महीने में भी जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक रात करीब 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान क्रास फायरिंग के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया था. जबकि दो आरोपी रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गए थे. घायलों को बलिदानी हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में दाखिल कराया गया है था.

गुप्त सूचना पर लिया गया था एक्शन
जानकारी के अनुसार 20 सितंबर की सुबह समय करीब 3.30 बजे उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह होते हुए गौकशी के लिए गोवंश को राजस्थान की तरफ लेकर जाएंगे. फिर सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह के नजदीक नाकाबंदी की गई. कुछ समय बाद एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले आकर रुकी और वापस मुड़ने लगी.

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से उन्हें रोकने की कोशिश की तो अर्टिगा गाड़ी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi Rainfall । IMD Forecast । दिल्ली में अभी थमेगी नहीं बारिश! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; नोएडा से गुरुग्राम तक अलर्ट, IMD की चेतावनी

हरियाणाः सुबह-सुबह स्कूल के कंप्य़ूटर रूम में पहुंची महिला टीचर, 6 फीट कोबरा ने उड़ाए होश, फुंकार सुनकर बाहर भागी

हरियाणा के रोहतक, करनाल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, बिना काम घर से ना निकलें

गुरुग्राम में गौतस्कर का एनकाउंटरः थार में गायें डालकर ले जा रहा था शाहिद, 30 केसों में था आरोपी, अंधेरे का फायदा उठाकर 2 साथी भागे

बांस और अखबार से रचती हैं रावण का रूप, अंबाला की केसर देवी के हुनर में छिपी है संघर्ष की कहानी

गुरुग्राम के इस हैवी ड्राइवर ने हद कर दी! ट्रक के 35.43 लाख रुपये के 242 चालान पैडिंग, पुलिस ने किया जब्त