Last Updated:
Faridabad News : फरीदाबाद में नमो भारत परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. परियोजना पूरी होने पर फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर करीब 20 मिनट में तय हो सकेगा. इससे सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है. HSVP फरीदाबाद के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर करीब 62 किलोमीटर लंबा होग. इस पूरे रूट पर 18 स्टेशन बनाए जाएंगे. जमीन और नक्शों का मिलान किया जा रहा है ताकि आगे निर्माण कार्य शुरू होने में किसी तरह की परेशानी न आए. यह कॉरिडोर गुरुग्राम से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक जाएगा.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में लोगों के लिए आने वाले समय में सफर काफी आसान हो सकता है. नमो भारत (आरआरटीएस) परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के फरीदाबाद कार्यालय में इस परियोजना को लेकर करीब चार घंटे तक अहम बैठक हुई. बैठक में उन सभी सेक्टरों के नक्शे और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड देखे गए, जहां से प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर गुजरना है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक सरकारी जमीन या योजना से जुड़ी कोई बड़ी रुकावट सामने नहीं आई है. अगर आगे कोई दिक्कत आती भी है तो उसे समय रहते दूर करने की तैयारी की जाएगी, ताकि परियोजना तय समय पर आगे बढ़ सके.
इस परियोजना के पूरा होने के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रोजाना नौकरी, कारोबार और दूसरे कामों के लिए सफर करने वाले लोगों का काफी समय बचेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि फरीदाबाद से गुरुग्राम की दूरी करीब 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जिससे सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है.
सभी औपचारिक तैयारियां पूरी
एचएसवीपी फरीदाबाद के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर करीब 62 किलोमीटर लंबा होग. इस पूरे रूट पर 18 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह कॉरिडोर गुरुग्राम से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए नोएडा तक जाएगा. फिलहाल विभाग की ओर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. जमीन और नक्शों का मिलान किया जा रहा है ताकि आगे निर्माण कार्य शुरू होने में किसी तरह की परेशानी न आए. अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को जल्द शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है. जैसे ही सभी औपचारिक तैयारियां पूरी होंगी, निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है. आरआरटीएस शुरू होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहरों तक तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.
सड़क पर वाहनों का दबाव कम
अगर यह परियोजना तय समय पर पूरी हो जाती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा रोजाना अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगा. अभी गुरुग्राम और नोएडा जाने में ट्रैफिक की वजह से काफी समय लगता है, लेकिन नमो भारत ट्रेन शुरू होने के बाद सफर तेज होने के साथ-साथ सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है. फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि निर्माण कार्य कब शुरू होता है. क्योंकि यह परियोजना सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली अहम योजना मानी जा रही है. इसके पूरा होने के बाद लाखों यात्रियों को हर दिन तेज और सुविधाजनक सफर का फायदा मिलने की उम्मीद है.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें








