जासूसी केस में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जेल में, पिता ने जेल में की मुलाक़ात, बेटी से क्या बात हुई, जानें

On: May 27, 2025 5:23 PM
Follow Us:
ज्योति मल्होत्रा

हिसार | पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को हिसार की जेल नंबर 2 में ज्योति से मिलने पहुंचे उसके पिता हरीश मल्होत्रा ने बेटी की हालत देख भावुक होते हुए कहा – “मेरी बेटी को फंसाया गया है, वो निर्दोष है।”


पिता से मिलकर रो पड़ी ज्योति

जेल में मुलाकात के दौरान ज्योति अपने पिता से लिपटकर रो पड़ी। हरीश मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा और उनकी बेटी जल्द बाहर आएगी। उन्होंने कहा –

“हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और बहुत जल्द अपनी बेटी को जेल से छुड़वाएंगे।”


क्या हैं आरोप?

पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी दानिश के साथ संपर्क में रहने और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप हैं।

पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।


सोशल मीडिया पर भी चर्चा

ज्योति मल्होत्रा के केस ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। कुछ लोग उसे बेकसूर बता रहे हैं, वहीं कुछ जासूसी के आरोप को गंभीर मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।


जासूसी जैसे गंभीर आरोपों से घिरी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कहानी अब कोर्ट और कानून के फैसले पर टिकी है। उसके परिवार को उम्मीद है कि जल्द सच सामने आएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा

Dharm Astha : ॐ सूर्याय नमः का करें जाप, गर्म कपड़े दान दें…वृश्चिक संक्रांति पर बदल सकती है किस्मत, ज्योतिषाचार्य से जानिए

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

upsc success story, IAS Pari Bishnoi New House: कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा

गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा