गुरुग्राम में 2 दिन नहीं आएगा पानी, 23 अक्टूबर से इन इलाकों में सप्लाई बंद, देखें पूरी लिस्ट

On: October 21, 2026 7:32 PM
Follow Us:

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के लोगों के लिए जरूरी खबर है. शहर के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण यानी GMDA सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर अपग्रेडेशन का काम करने जा रहा है. इसके चलते 23 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर शाम 6 बजे तक मास्टर वाटर सप्लाई सिस्टम बंद रहेगा. ऐसे में अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं, तो पानी की किल्लत से बचने के लिए पहले से इंतजाम कर लीजिए.

दरअसल, सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस के निर्माण के लिए अपग्रेडेशन कार्य किया जाना है. इस काम को पूरा करने के लिए GMDA को मास्टर वाटर सप्लाई सिस्टम निर्धारित समय के लिए बंद रखना पड़ेगा. इसका सीधा असर शहर के कई रिहायशी इलाकों, सेक्टरों और औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर देखने को मिल सकता है.

प्रभावित इलाकों की बात करें तो… गांव बसई, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर और सुखराली के अलावा गौशाला बूस्टर से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. वहीं सेक्टर-34, 37, सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव और सेक्टर-10ए में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा सेक्टर-14, 15, 16, 17, 18, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 38, 39, 40, 41 और 43 भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं. सेक्टर-45 और 46 के कुछ हिस्सों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है.

साइबर सिटी और पॉश इलाकों में भी असर
GMDA के मुताबिक, DLF फेज-1 से फेज-4, साइबर सिटी, उद्योग विहार के फेज-1 से फेज-5, साउथ सिटी-1, सुशांत लोक-1 और एमजी रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में घरेलू जरूरतों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी पानी का प्रबंधन पहले से करना जरूरी होगा.

GMDA की अपील
GMDA ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से 22 से 24 अक्टूबर तक पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की है. प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि शटडाउन शुरू होने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी जमा कर लें, ताकि दैनिक कार्यों में परेशानी न हो.

GMDA का कहना है कि सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर किया जा रहा यह अपग्रेडेशन कार्य गुरुग्राम की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम है. हालांकि, इस दौरान लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं, तो 23 अक्टूबर सुबह 10 बजे से पहले पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

DAP लेने गए किसान, दुकानदारों ने रख दी दूसरी दवाइयां खरीदने की शर्त, फरीदाबाद में ये क्या हो रहा?

टाइगर श्रॉफ केसः ‘भोला बहला फुसलाकर ले गया’, आरोपी सुमित ने मां से कहा था खाटू श्याम जा रहा हूं, आशा बोली-मेरा बेटा बेकसूर है

चंडीगढ़ के नामी होटल में मिली बिजनेसमैन की लाश, रात को कमरे में आई लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया

क्या 3 दिन अंधेरे में डूब जाएगा हरियाणा, हड़ताल पर क्यों जा रहे हैं बिजली कर्मचारी, क्या है विवाद? सब कुछ जानें

हरियाणा में 22 से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, नूंह-गुरुग्राम में निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध, मंत्री अनिल विज ने वार्ता के लिए बुलाया

शादी के लिए लिया कर्ज और फिर टूट गया रिश्ता, क्या दूसरे पक्ष से वसूल सकते हैं रकम?