‘लॉन्च होते ही 80 फोन बिक गए’, iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही मची मारामारी, शोरूम मैनेजर ने बताई स्थिति

On: September 19, 2026 5:36 PM
Follow Us:

फरीदाबाद: iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही इसे खरीदने का क्रेज देखने को मिल रहा है. हर साल जब iPhone की सेल लाइव होती है, तब देशभर में लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं. Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का इंतजार खत्म हो गया है. भारत में इन लेटेस्ट iPhone की बिक्री शुरू होते ही Apple के स्टोर्स पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. लोगों में लेटेस्ट iPhone खरीदने का कितना उत्साह है, इसका अंदाजा Apple के स्टोर के बाहर लगी लंबी लाइनों से ही लगाया जा सकता है.

देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग iPhone खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं. वहीं फरीदाबाद में फिलहाल स्टॉक खत्म हो चुका है, जिसकी वजह से ग्राहक थोड़े निराश होकर लौट रहे हैं. हालांकि कल iPhone की बिक्री अच्छी हुई थी, लेकिन आज स्टॉक नहीं होने की वजह से ग्राहकों को वापस लौटना पड़ रहा है.

फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर शुरू
Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के वर्ल्ड स्ट्रीट में स्थित Apple Store के मैनेजर लोकेश चौहान बताते हैं कि स्टॉक को लेकर अभी ऐसा कोई क्रंच नहीं है. स्टॉक हमने फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर शुरू किया है. हमने प्री-बुकिंग शुरू की थी. करंट लाइनअप iPhone 18 Pro का आया है. iPhone 18 Pro Max को हमने प्री-बुकिंग के आधार पर शुरू किया था. Apple ने जिन-जिन कस्टमर की प्री-बुकिंग हुई थी, उनका स्टॉक पहले से अरेंज करवाया था, लॉन्चिंग कल की थी. बाकी जैसे-जैसे स्टॉक आता रहेगा, कस्टमर को कॉल करके हम बुलाते रहेंगे.

लॉन्च होते ही 80 फोन बिके
मैनेजर लोकेश चौहान ने बताया कि कल हमारे पास करीब 80 फोन बिक गए थे, जब कल लॉन्च हुआ था. कस्टमर हमारे पास फरीदाबाद के आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक से आए थे. अभी करीब दो महीने के आसपास ऐसी मारामारी थोड़ी रहने वाली है. अभी-अभी लॉन्च हुआ है. जब भी iPhone लॉन्च होता है, तो ऐसा ही होता है. पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था.

लोकेश बताते हैं कि iPhone 18 Pro Max का बरगंडी कलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह काफी ज्यादा बिक रहा है. कल सबसे ज्यादा इसी कलर की बिक्री हुई थी. इस कलर के 20 फोन बिके थे. इसकी कीमत 1,80,900 रुपये है. इस पर ICICI, Axis या SBI के क्रेडिट कार्ड से 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है.

लोगों को करना पड़ रहा प्री बुकिंग
Pro वेरिएंट में स्काई ब्लू कलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसकी भी बहुत अच्छी बिक्री हुई है. इसकी कीमत 1,64,900 रुपये है. इस पर भी ICICI, Axis या SBI के क्रेडिट कार्ड से 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है. जिन कस्टमर को फोन पहले चाहिए, वे पहले प्री-बुकिंग करवा रहे हैं. जैसे ही उनका फोन स्टॉक में आ रहा है, हम उनको कॉल करके बुला रहे हैं और डिवाइस हैंडओवर कर रहे हैं.

12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट
लोकेश बताते हैं कि कुछ एक्सचेंज ऑफर भी हैं, जिसमें पुराने डिवाइस को एक्सचेंज किया जा सकता है. आपके पास iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15 या Android फोन है, तो उसे एक्सचेंज किया जा सकता है. एक्सचेंज पर iPhone 18 Pro और Pro Max पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है. यह भी ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है. आप अपने पुराने डिवाइस को अपग्रेड करके उसकी वैल्यू मिलाकर नया डिवाइस ले सकते हैं. सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Android फोन को भी एक्सचेंज करके नए iPhone में अपग्रेड किया जा सकता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

44 लाख का मामला… हरियाणा पुलिस का कारनामा, कोर्ट भी रह गया सन्न, दलील सुनकर आप भी हंसेंगे

गुरुग्राम में बढ़ेगा Genpact का काम, 4 लाख वर्ग फुट का ऑफिस लिया, 5 से 8 हजार कर्मचारियों के बैठने की होगी जगह

राधा अष्टमी पर ही क्यों होते हैं राधा रानी के चरणों के दर्शन? कुरुक्षेत्र इस्कॉन की खास परंपरा

Opinion: आप रोड रेज करेंगे और महिला को मारने की कोशिश करेंगे और आप जाति के नाम पर महापंचायत बुलाएंगे यह कितना उचित?

सोनीपत में नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार, श्मशान घाट के बाहर शव लेकर बैठे परिजन

सिर्फ 5 रुपये की पर्ची और डॉक्टर की सलाह, अंबाला में कम शुल्क में मिल रही 27 तरह की पंचकर्म थेरेपी, जानिए फायदे