Rewari : आईजीयू में गल्त रिजल्ट को लेकर हंगामा

On: March 28, 2026 5:21 PM
Follow Us:

Rewari: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एक बार फिर परिणाम को लेकर हंगामा देखने को मिला। गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि उनके रिजल्ट में पूरी कक्षा को अनुपस्थित दिखा दिया गया, जबकि सभी छात्राओं ने नियमित रूप से परीक्षा दी थी। इस मुद्दे को लेकर छात्राओं और परीक्षा नियंत्रक के बीच तीखी बहस भी हुई।Rewari

गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं का विरोध: छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि यह गंभीर लापरवाही है, जिससे छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी जानबूझकर विश्वविद्यालय की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस त्रुटि को ठीक किया जाए और सही परिणाम जारी किए जाएं।Rewari

परीक्षा नियंत्रक ने त्रुटि सुधारने का दिया आश्वासन: काफी देर तक चले विरोध के बाद परीक्षा नियंत्रक ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि परिणाम में हुई कमी को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं शांत हुईं। इस मौके पर पायल, खुशी, नेहा, सिमरन, पूजा, प्रीति सहित अन्य कई छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now