Haryana Today News: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना गुरुग्राम जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। NHAI के द्वारा गुरुग्राम के पास विकसित हो रही महत्वाकांक्षी ‘ग्लोबल सिटी परियोजना’ को रफ्तार देने के लिए 150 मीटर लंबे अंडरपास निर्माण का फैसला लिया गया है। इस अंडरपास को द्वारिका एक्सप्रेस वे से सीधी कनेक्टिविटी दी जाएगी।
अभी के समय में दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचने में 1 घंटे का समय लग जाता है क्योंकि काफी ज्यादा ट्रैफिक होता है लेकिन यह अंडरपास सिग्नल फ्री होगा। इस अंडरपास के बनने के बाद दिल्ली नोएडा से गुरुग्राम का सफर मात्र 15 से 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस अंडरपास के बनने से दिल्ली से गुरुग्राम का सफर छोटा हो जाएगा इसके साथ ही साथ ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी।
NHAI का मुख्य फोकस दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर लगने वाले भीषण जाम को खत्म करना है। सामने यह जानकारी के अनुसार महरौली गुरुग्राम और आश्रम बदरपुर जैसे व्यस्ततम रूटों पर फ्लाईओवर और इंटरचेंज का एक जाल बिछाया जाएगा।
इफको चौक पर बनने वाला मल्टी लेवल इंटरचेंज सफर को आसान बना देगा। NHAI के अधिकारियों ने बताया कि इस कॉरिडोर के बनने से आसानी से सफलता होगा और एनसीआर में लगने वाले एग्जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी का निर्माण हो रहा है जो कि विश्व स्तरीय औद्योगिक और आवासीय हब के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है ताकि दिल्ली और गुरुग्राम के सीमा पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके और लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी हो सके। सूत्रों की माने तो 2 से 3 महीने में इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द से जल्द NHAI के द्वारा पूरा किया जाएगा।














