रोहतक में लिवइन में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर से 1.75 लाख लेकर भागा था धीरज, करोड़ों की जमीन का मालिक था

On: September 28, 2026 10:21 AM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक के प्रवेश नगर में लिव-इन में रह रहे 25 वर्षीय धीरज की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों ने युवती पर हत्या और नशे की ओवरडोज का आरोप लगाया है और पुलिस जांच कर रही है. युवक म्यूजिक स्टूडिये चलाता था और साल भर से घर से भाग गया था.

ख़बरें फटाफट

लिवइन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, घर से 1.75 लाख लेकर भागा था धीरजZoom

Rohtak News: बताया जा रहा है कि धीरज अपने परिवार से अलग एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था.

दिनेश कौशिक

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में प्रवेश नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान टिटौली गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि धीरज अपने परिवार से अलग एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था. युवक की मौत की सूचना खुद युवती ने पुलिस को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय धीरज 20 दिन पहले घर से करीब एक लाख 75 हजार रुपये लेकर भागा था. अब परिजनों ने लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती पर गंभीर आरोप लगाए है, परिजनों के पहुंचने के बाद उन्होंने धीरज की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है.परिजनों का आरोप है कि धीरज की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है. उन्होंने आशंका जताई है कि युवक को किसी तरह नशे की ओवरडोज दी गई है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

बताया जा रहा है कि धीरज के नाम करीब तीन एकड़ जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि धीरज की शादी नहीं हुई थी और वह युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था. वह पिछले एक साल से प्रवेश नगर में स्वीटी नाम की युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. संदिग्ध मौत होने से परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

धीरज के परिवार ने हत्या के आरोप लगाए हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सुखपुरा चौकी के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रात को डायल-112 से सूचना मिली कि प्रवेश नगर में एक व्यक्ति अचेत मिला है और उसके साथ एक युवती भी है. युवक को पीजीआई में इलाज के लिए ले गए और वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now