Haryana: हरियाणा के हिसार में होटल डिजायर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

On: May 6, 2026 9:03 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में हिसार शहर के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में बुधवार को भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग होटल के किचन से भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल तक फैल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी तेज थी कि होटल में लगे एसी एक-एक कर फटने लगे। मौके पर मौजूद होटल स्टाफ ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। होटल की पार्किंग में खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए, जिन्हें बाद में लोगों की मदद से हटाया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एहतियात के तौर पर होटल के आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया। इसी दौरान पास की एक बिल्डिंग में फंसी एक युवती को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बचाया। कंबल के सहारे उसे दूसरी मंजिल से कूदवाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हालांकि बचाव कार्य के दौरान एक महिला के सिर में ऊपर से गिरी ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘भगवान! 1 बेटा ही बचा लो’, लोगों का नशा छुड़ा रहे फरीदाबाद के कर्मवीर, अपनाया ये तरीका

घर पर ताला लगा क्यों छोड़ा घर? 1952 से मुसीबतों में घिरा फरीदाबाद का दयालपुर, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला