हरियाणा में महर्षि कश्यप के नाम पर बनेगी धर्मशाला और चौक, मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा

On: May 25, 2026 8:16 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कश्यप समाज के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि कैथल में महर्षि कश्यप के नाम से धर्मशाला बनाने के लिए समाज द्वारा प्रस्ताव दिए जाने पर उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम से चौक का नामकरण कर वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि Kurukshetra University में महर्षि कश्यप के नाम से चेयर स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से उचित फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित राज्य स्तरीय “महर्षि कश्यप जयंती” समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महर्षि कश्यप को महान परोपकारी और प्रजापालक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की थी।

मुख्यमंत्री ने कश्यप समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे बलशाली राजा दिए। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम को राजा निषाद ने ही आश्रय दिया था। उन्होंने भक्त प्रहलाद और दशमेश पिता Guru Gobind Singh के पंच प्यारों में शामिल भाई हिम्मत सिंह कश्यप का भी उल्लेख किया।

Nayab Singh Saini ने कश्यप समाज को साहसी, परिश्रमी और स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि समाज के लोगों में अपार क्षमताएं हैं और उन्हें अपने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज यदि अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करे तो न केवल अपनी बिरादरी बल्कि पूरे प्रदेश और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और केवल दुष्प्रचार कर रहा है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ इसी सोच का हिस्सा है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना है और इसे पूरा करने के लिए सभी को जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर काम करना होगा।

इंद्री से विधायक Ramkumar Kashyap ने कार्यक्रम में कहा कि कश्यप समाज महर्षि कश्यप जयंती को कैथल में बड़े स्तर पर मनाना चाहता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी को देखते हुए छोटा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए ईंधन बचत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी Bharat Bhushan Bharti, कश्यप समाज के प्रधान Same Singh, महामंत्री Veerbhan Arya, Jagdish Kashyap, Pradeep Majri और Neelam Kashyap सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा-राजस्थान के बीच 155 KM नई रेल लाइन बिछेगी, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया टाइम टेबल, सिरसा से दिल्ली और श्रीगंगानगर रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

पानीपत में पंचायती जमीन से अवैध पेड़ कटाई मामले में सरपंच गिरफ्तार, CIA-3 की बड़ी कार्रवाई

25 हजार गांव होंगे डिजिटल, ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ प्रोजेक्ट से बढ़ेगा ग्रामीण पर्यटन और रोजगार

हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ा फैसला, ग्राम सभा करेगी आय सत्यापन, जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

हरियाणा

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम-पंचकूला समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां