17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आइये, एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें, मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

On: September 17, 2026 12:31 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। उन्होंने  ने कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ते का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी अब तक 18 बार हरियाणा आ चुके हैं और इन दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी के साथ प्रधानमंत्री की सेवा-यात्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आगामी 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके 25 वर्षों की जनसेवा को हमारा नमन होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Haryana News: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से विकास का जश्न, 17 सितंबर को रोशन होगा हरियाणा