Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

On: November 18, 2026 4:55 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने नई तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।

सरकार की योजना के मुताबिक, प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर उनकी पहचान की जा सकेगी। इन कैमरों के जरिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना सड़कों पर चलने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। यानी जिन वाहनों के पास वैध PUC प्रमाणपत्र नहीं होगा, वे निगरानी के दायरे में आएंगे।

अलर्ट के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

सरकार की योजना के अनुसार, बिना वैध PUC प्रमाणपत्र वाले वाहनों को अलर्ट दिए जाने के बाद पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इस कदम का उद्देश्य वाहन उत्सर्जन पर नियंत्रण रखना और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए हरियाणा के NCR क्षेत्र में 10 स्थानों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े 231.6 करोड़ रुपये के टेंडर मंजूर किए गए हैं। इस योजना के तहत कैमरे और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

हरियाणा सरकार का यह कदम वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में है। 1500 ANPR कैमरों और 10 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों के जरिए प्रदूषण पर नजर रखने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now