Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

On: November 17, 2026 11:54 PM
Follow Us:

Viral News:सोशल मीडिया पर इन दिनों गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। 37 साल की अक्षिता जैन ने मोटी सैलरी और कॉर्पोरेट करियर छोड़कर आध्यात्म की राह चुनने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह फॉक्सवैगन कंपनी में सालाना 50 लाख रुपये के पैकेज पर काम कर रही थीं। उनके इस फैसले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

अक्षिता जैन की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी मां शिरोमणी भी सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन साध्वी बनने जा रही हैं। उनकी मां पहले चीफ मैनेजर के पद पर काम कर चुकी हैं। मां-बेटी का एक साथ आध्यात्म की राह चुनने का फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

अक्षिता जैन से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह अपने जीवन, करियर और आध्यात्म की ओर बढ़ने के फैसले के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। एक तरफ उनके पास अच्छी नौकरी और आकर्षक सालाना पैकेज था, तो दूसरी तरफ उन्होंने अब सांसारिक सुख-सुविधाओं से दूरी बनाकर धर्म और साधना का रास्ता चुनने का निर्णय लिया है।

क्यों चर्चा में है मां-बेटी का फैसला?

आमतौर पर लोग बेहतर नौकरी, ज्यादा सैलरी और सुविधाओं को सफलता का पैमाना मानते हैं। ऐसे में अक्षिता जैन का 50 लाख रुपये का पैकेज छोड़ने का फैसला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, उनकी मां शिरोमणी का भी जैन साध्वी बनने का निर्णय इस कहानी को और खास बना रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मां-बेटी के इस फैसले को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म 7469 Also read: गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें