साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और रक्षाबंधन एक साथ, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं?

On: June 11, 2026 4:10 PM
Follow Us:

Raksha Bandhan Lunar Eclipse 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लगने वाला है। इस बार चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में डूब जाएगा। ऐसे में लोगों के मन यही सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा या नहीं। तो तलिए इस सवाल का जवाब जानते है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल भाई-बहन का प्यार भरा त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। लेकिन इसी के साथ इस दिन एक खगोलीय घटना घटने वाली है। दरअसल, इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्र ग्रहण 28 तारीख की सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 35 मिनट रहेगी।

639167656542371685 Also read: Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आया दुर्लभ संयोग, आज परमा एकादशी पर करें ये उपाय; भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आर्शीवाद

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

बता दें, इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। दरअसल, दिन के समय होने के कारण चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा, जिस वजह से ग्रहण देखना संभव नहीं होगा। ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

क्या रक्षाबंधन पर पड़ेगा असर?

इस साल का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में पूजा-पाठ हो होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now