Haryana Weather : हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, होगी झमाझम बारिश

On: June 12, 2026 7:15 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। कल हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होगा। इसके बाद 15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से तीन दिन तक आंधी- बारिश के आसार हैं। कल गुरुवार शाम को पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी-अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हिसार में भी दिनभर बादलों का असर रहा। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आंधीऔर बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिन 12 से 14 जून तक हरियाणा ,एनसीआर में करीब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साथ ही विभाग ने बताया है की नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते  15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है। 
 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आइये, एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें, मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु