Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

On: June 20, 2026 9:52 PM
Follow Us:

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगर तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर हरियाणा में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और किसानों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन देश के अन्नदाता के सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कृषि को केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार माना गया है। किसानों की मेहनत और समर्पण ने भारत को खाद्यान्न संकट से निकालकर दुनिया के सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था, तब किसानों और वैज्ञानिकों ने मिलकर हरित क्रांति का इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि जब भी भारत के कृषि विकास की चर्चा होती है, तब हरियाणा के किसानों के परिश्रम और योगदान को गर्व के साथ याद किया जाता है।

639175668266784548 Also read: Haryana News: यमुनानगर के रादौर में चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। इनमें हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 किसानों के खातों में 319 करोड़ 13 लाख रुपये शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज की किस्त को मिलाकर हरियाणा के किसानों को अब तक 23 किस्तों में कुल 7,881 करोड़ 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किसान कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने किसानों से जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश और देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now