करनाल में परिवार से बिछड़ा NRI बुजुर्ग, रातभर तलाश के बाद सुबह NH पर मिला शव, US से दामाद संग आए थे

On: July 10, 2026 5:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal News: हरियाणा के करनाल में हिट एंड रन केस में एनआरआई केवल सिंह की मौत हो गई. वह अमेरिका से भारत आए थे. बस्ताड़ा टोल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी. पुलिस जांच कर रही है. एनआरआई केवल सिंह परिवार से बिछुड़ गए थे और फिर परिवार उनकी रातभर खोज करता रहा.

परिवार से बिछड़ा NRI बुजुर्ग, रातभर तलाश के बाद सुबह हाईवे पर मिला शवZoom

परिजनों ने आसपास काफी देर तक बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला.

करनाल. हरियाणा के करनाल में हिट एंड रन केस में एनआरआई की मौत हो गई. अमेरिका की नागरिकता रखने वाले 79 वर्षीय केवल सिंह अपने बेटे और दामाद के साथ भारत आए थे. दिल्ली से प्राइवेट टैक्सी के जरिए पंजाब के नवांशहर जा रहे थे. रास्ते में करनाल के बस्ताड़ा टोल के पास सीएनजी भरवाने के लिए गाड़ी रोकी गई. इसी दौरान केवल सिंह लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरे, लेकिन कुछ ही देर बाद वह परिवार की नजरों से ओझल हो गए.

रातभर तलाश, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

परिजनों ने आसपास काफी देर तक बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. रात काफी हो जाने के कारण परिवार के कुछ सदस्य करनाल में ही रुक गए, जबकि बाद में नवांशहर भी पहुंचे. पूरी रात केवल सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. परिवार को उम्मीद थी कि शायद वह कहीं सुरक्षित मिल जाएंगे, लेकिन सुबह जब वे दोबारा उसी स्थान पर तलाश करने पहुंचे तो सामने जो दृश्य था, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया.

सुबह हाईवे किनारे मिला शव, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सुबह घटनास्थल पर पहुंचने पर परिवार ने देखा कि वहां पुलिस मौजूद थी. पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला है. पहचान करने पर वह केवल सिंह निकले. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मधुबन थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली. जांच अधिकारी के अनुसार फुटेज में केवल सिंह सड़क की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस अब दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है.

परिजनों ने बताया कि केवल सिंह पिछले काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था. इसी बीमारी के कारण वह दिशा का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और परिवार से अलग हो गए. किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि कुछ ही देर में यह बिछड़ना हमेशा के लिए जुदाई बन जाएगा.

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मधुबन थाना के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हादसे के जिम्मेदार वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now