चंडीगढ़ में क्लब के बाहर 21 साल के रईसजादे ने मर्सिडीज कार से 2 युवकों को रौंदा, बैक गियर में भी ऊपर से कार दौड़ाई, गिरफ्तार

On: July 13, 2026 12:59 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Mercedes Accident: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में काफी क्लब हैं और यहां पर एक क्लब में पार्टी के बाद मर्सिडीज कार चालक ने दो युवकों को जान बूझकर रौंद दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पार्किंग विवाद के बाद कार की नंबर प्लेट निकाली थी और फिर युवकों को रौंद दिया.

चंडीगढ़ में 2 युवकों को जानबूझकर मर्सिडीज से रौंदने वाला रईसजादा गिरफ्तार Zoom

चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को क्लब के बाहर शनिवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को क्लब के बाहर शनिवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच)-32 में चल रहा है. अहम बात है कि रईसजादे ने जानबूझकर लोगों को रौंदा और बैक गियर में भी कार दौड़ाई और कुछ युवकों को रौंद दिया. अब आरोपी युवक की पहचान हो गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, बाबूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमनजट और सेक्टर-44 निवासी अलांस प्रीत शनिवार शाम सेक्टर-26 स्थित डिस्को क्लब गए थे. क्लब से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दोनों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक बिना रुके कार लेकर फरार हो गया.

हादसे की वीडियो  भी सामने आई थी और पार्किंग विवाद की वजह से यह घटना पेश आई है. आरोपी ने जानकर पहले अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट निकाली और फिर लोगों को रौंदा. सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now