Last Updated:
कुरुक्षेत्र में पुजारी पर हमले के आरोपी पंकज के घर पर बुलडोजर चला. पुलिस ने दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया. आरोपी की मां ने कार्रवाई का विरोध किया.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पंकज के घर पर चला बुलडोजर, टांग तोड़कर मफलर डालकर घसीटा था
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को भारी फोर्स के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इसकी शुरुआत पुजारी को मफलर डालकर घसीटने वाले मुख्य आरोपी पंकज के घर से की. टीम ने उसके मकान की दीवार को तुड़वा दिया है. इसके बाद टीम दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया.
उधर, आरोपी पंकज की मां परमजीत ने इस कार्रवाई का विरोध किया. बोलीं कि पूरे गांव में अवैध कब्जे है. सभी कब्जे हटवाएं जाए. घर टूट गया है, वे कहां जाएंगे. हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी है. जैसे हमारा तोड़ा जा रहा है, वैसे ही पूरे गांव में तोड़ों.
गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि घटना उस समय की है जब बुजुर्ग पुजारी रोज की तरह मंदिर में साफ-सफाई कर रहे थे. इसी दौरान एक आरोपी ने वहां पहुंचने के बाद अपनी पत्नी से लाठी मंगवाई. इसके बाद उसने बुजुर्ग पुजारी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. आरोप है कि उनकी टांग भी तोड़ दी गई और उन्हें अधमरी हालत में छोड़ दिया गया वही एक दूसरा आरोपी भी पहुंचा और गले में कपड़ा डालकर सड़क तक घसीटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है. फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
गौर रहे कि 9 जुलाई की सुबह शिव मंदिर के पुजारी योगीराज पर हमला हुआ था. आरोप है कि दरगाह के सेवादार पंकज ने पहले पुजारी से मारपीट की. इसके बाद गले में परना डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा. इस दौरान उनकी टांग टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं. गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें












