Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

On: July 15, 2026 6:41 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार, पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के खुडान गांव का रहने वाला था। उसका परिवार बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित हरि नगर में रहता है। सुनील ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट्स के फ्लैट नंबर 309 में किराए पर रह रहा था और ड्राइविंग के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि सुनील की पत्नी मायके गई हुई थी। वह सोमवार को अपने भाइयों के घर से यह कहकर फ्लैट पर लौटा था कि पत्नी वापस आने वाली है। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद ऐसा खौफनाक मंजर सामने आएगा, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी।

मंगलवार सुबह जब फ्लैट के भीतर कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे में दो मासूम बच्चों के शव पड़े थे, जबकि सुनील का शव फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

Haryana News हरियाणा के अंबाला में तैरता मिला शव इलाके में ह 86283 Also read: Haryana News: हरियाणा के अंबाला में तैरता मिला शव, इलाके में हड़कंप

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरे फ्लैट की बारीकी से जांच की। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। परिवार की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

इस घटना ने बहादुरगढ़ ही नहीं, पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। आखिर एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now