Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

On: July 21, 2026 6:46 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (IIT) में पढ़ रहे छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि राज्य के युवा देश की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होकर उनसे जुड़ सकें। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश की IIT में अत्याधुनिक मशीनरी एवं नए उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे युवाओं को उद्योगों की तात्कालिक मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में पूरी तरह निपुण बनाया जा सके।

हरियाणा सिविल सचिवालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और सुधारने तथा नए जमाने के तकनीकी संसाधनों को शीघ्रता से उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर 6 175 प 86564 Also read: Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

डिग्री के साथ कौशल युक्त युवा ही हैं असली ताकत

इस दौरान राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री होना ही काफी नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल से युक्त युवा ही सबसे बड़ी ताकत हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार का साझा और स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश के ‘हर हाथ को हुनर’ मिले। जब युवा कौशल संपन्न होंगे, तभी वे आत्मनिर्भर बनेंगे और एक विकसित व सशक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

IIT में मिलेगा और बेहतर प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आईटीआई में आधुनिक तकनीकों के समावेश से छात्रों को न केवल बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि वे सीधे औद्योगिक क्षेत्र की मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे। इससे प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें, बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजीव रंजन, कौशल निगम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक सितेंद्र दूहन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana weather Alert: हरियाणा में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून; कई जिलों में आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड – आरती सिंह राव

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी