Last Updated:
Gopal Kanda ED Raid: ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर रेड डाली. वाटिका लिमिटेड रियल एस्टेट कंपनी में फ्रॉड मामले में यह कार्रवाई हुई. कांडा पर निवेशकों से 248.46 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. गुरुग्राम में ईडी ने गोपाल कांडा के ठिकानों पर छापेमारी की है.
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांड़ा के 3 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
गुरुग्राम. हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांड़ा के 3 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है. आरोप है कि गोपाल कांडा की वाटिका लिमिटेड रियल एस्टेट कंपनी में फ्रॉड मामले में ईडी ने गुरुग्राम में उनके 3 ठिकानों पर रेड डाली है. आरोप है कि कांडा ने 661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
जांच के मुताबिक, निवेशकों को कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए आकर्षित किया गया था और निवेशकों से समय पर कब्जा देने, लीज रेंटल, पैसा वापसी समेत समेल डीड जैसे वादे किए गए थे.
ईडी की जांच के अनुसार, जांच के दायरे में शामिल चार प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ रूपये रकम जुटाई गई. लेकिन आरोप है कि निवेशकों से रकम लेने के बावजूद अब तक न तो उन्हें प्रोजेक्ट्स का कब्जा दिया गया और न ही वादा सारे वादे पूरे किए. होम वायर्स के फंड की कथित डायवर्जन की भी जांच ईडी कर रही है.
जांच एजेंसी के मुताबिक, कथित तौर पर डायवर्ट की गई रकम को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर किया गया. ऐसे में वित्तीय ट्रेल और कथित फंड डायवर्जन के आधार पर ईडी ने PMLA की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में तीन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
गुरुग्राम में गोपाल कांडा के दफ्तर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी, अंदर ईडी की रेड चल रही है.
इस दौरान गोपाल कांडा के आवास, फार्म हाउस और दफ्तरों में छापेमारी चल रही है. ईडी की यह कार्रवाई कथित तौर पर निवेशकों की रकम के इस्तेमाल, उसके वित्तीय ट्रेल और विभिन्न कंपनियों में किए गए ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के लिए की जा रही है. गौर रहे कि गोपाल कांडा 2019 के विधानसभा चुनाव में सिरसा से आजाद जीते थे और उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया था. हालांकि, 2024 में वह कांग्रेस के गोकुल सेतिया से चुनाव हार गए थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













