Haryana News: हरियाणा के बजघेड़ा थाना क्षेत्र के सेक्टर-113 में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन स्मार्ट वर्ल्ड बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, घटना के बाद गुस्साए श्रमिकों ने बिल्डर और ठेकेदारों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की हुई पहचान
घटना में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान 19 वर्षीय दिलखुश के रूप में हुई है, जो कटिहार का रहने वाला था। वहीं, घायल मजदूर 29 वर्षीय वासुदेव है, जो बंगाल के दक्षिण परगना का रहने वाला है। उसका हाथ टूट गया है। श्रमिकों ने कहा कि सेक्टर-113 में स्मार्ट वर्ल्ड नाम से बिल्डिंग निर्माणाधीन है। यहां बीते कई महीनों से मजूदर काम कर रहे हैं। 18 सितंबर की शाम श्रमिक 19वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दिलखुश और वासुदेव नीचे गिर गए।
श्रमिकों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
दुखद बात ये रही कि दिलखुश सीधे आकर गिरे, जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि वासुदेव ने गिरते हुए लोहे की सरिया पकड़ ली, जिससे कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मजूदरों ने उन्हें बचा लिया। श्रमिकों का कहना है कि साइट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। जिसके कारण ये हादसा हुआ। वहीं, बजघेड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने इसे हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। श्रमिकों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
दूसरी तरफ घटना के बाद गुस्साएं ठेकेदार सद्दाम पर सुरक्षा उपकरण ना देने का आरोप लगाते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा दिया। बीच-बचाव करने आए हेड कांस्टेबल विनोद को भी निशाना बनाया गया। पुलिस की ईआरवी गाड़ी पर हमला किया गया। वहीं, हालात बिगड़ता देख बजघेड़ा थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।










