STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

On: September 20, 2026 7:51 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hisa STF Encounter News: एसटीएफ इंचार्ज अजय धनखड़ ने बताया कि हिसार के बड़ो पट्टी टोल प्लाजा हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों के बारे में टीम को सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया और भिगान फ्लाईओवर पर उसे घेर लिया. एसटीएफ को देखकर मनोज उर्फ फिल्मी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी.

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरारZoom

हरियाणा एसटीएफ ने टोलकर्मी के हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

हिसारः हरियाणा के हिसार जिले में टोल मैनेजर हत्याकांड के बाद फरार चल रहे बदमाशों का सोनीपत में एसटीएफ से सामना हुआ तो नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. नेशनल हाईवे 44 पर पानीपत की तरफ से दिल्ली जा रहे बदमाशों की गाड़ी का एसटीएफ सोनीपत लगातार पीछा कर रही थी. भिगान फ्लाईओवर पर एसटीएफ ने गाड़ी को घेर लिया और जैसे ही टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो एक बदमाश ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. कई फीट नीचे गिरने से बदमाश बुरी तरह घायल हो गया. जबकि उसका साथी मौके पर ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. एसटीएफ ने मौके से गाड़ी और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है.

पकड़े गए बदमाश कौन-कौन
घायल बदमाश की पहचान कुख्यात बदमाश मनोज उर्फ फिल्मी के रूप में हुई है, जो हिसार के बहबलपुर का रहने वाला है. इसने बीते जून महीने में हिसार के बड़ो पट्टी टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा दूसरे बदमाश की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो सोनीपत के कबीरपुर का रहने वाला है. जो मनोज उर्फ फिल्मी का साथी है और टोल मैनेजर हत्याकांड में उसके साथ शामिल बताया जा रहा है. वारदात के बाद से दोनों बदमाश लगातार फरार चल रहे थे.

एसटीएफ से बचने के लिए मनोज ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग
नेशनल हाईवे 44 पर सोनीपत एसटीएफ ने इन बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया और भिगान फ्लाईओवर पर गाड़ी को घेर लिया. एसटीएफ को सामने देख कुख्यात मनोज उर्फ फिल्मी ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं एसटीएफ ने सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और गाड़ी भी बरामद की है. घायल मनोज उर्फ फिल्मी को सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि सचिन से एसटीएफ पूछताछ कर रही है. मनोज उर्फ फिल्मी के पहले से आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। वहीं उसके साथी सचिन का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

एसटीएफ इंचार्ज ने दी जानकारी
वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ इंचार्ज अजय धनखड़ ने बताया कि हिसार के बड़ो पट्टी टोल प्लाजा हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों के बारे में टीम को सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया और भिगान फ्लाईओवर पर उसे घेर लिया. एसटीएफ को देखकर मनोज उर्फ फिल्मी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जबकि उसके साथी सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गाड़ी और अवैध पिस्टल भी बरामद की है. घायल मनोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है और गिरफ्तार सचिन से पूछताछ की जा रही है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन

‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, गुरुग्राम में कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी से भिड़ा शख्स, वीडियो वायरल

1 रुपये वाला पेपर भी लगेगा करोड़ों की प्रॉपर्टी जैसा असली, जमीन खरीदने से पहले समझिए कागजों का सारा राज

नौकरी करने गया अंबाला का ये छोरा न्यूजीलैंड में बना वुशू चैंपियन, जानिए कौन हैं लालकुर्ती के रहने वाले पवन दीप सिंह?