Last Updated:
अगर आप फरीदाबाद में बजट में घर खरीदना चाहते हैं तो सेक्टर-75 एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यहां अफोर्डेबल हाउसिंग में 1BHK फ्लैट करीब 26 लाख, 2BHK 38 लाख और 3BHK करीब 65 लाख रुपये तक उपलब्ध हैं. मेट्रो, स्कूल, बाजार, अस्पताल और बस स्टैंड जैसी सुविधाएं भी इस इलाके के पास मौजूद हैं.
अगर आप फरीदाबाद में अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो सेक्टर-75 एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आपको बजट में फ्लैट मिल जाते हैं और रोजमर्रा की लगभग हर सुविधा आसपास ही मौजूद है. स्कूल, बाजार, अस्पताल, मेट्रो और बस स्टैंड जैसी जरूरी चीजों के कारण यह इलाका लगातार लोगों की पसंद बन रहा है. खास बात यह है कि यहां अफोर्डेबल हाउसिंग के फ्लैट भी उपलब्ध हैं.
Local18 से बातचीत में प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक ने बताते हैं सेक्टर-75 की सबसे बड़ी ताकत इसकी लोकेशन है. यहां से एस्कॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन करीब 4 किलोमीटर दूर है…जबकि बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन लगभग 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर है. इसी वजह से दिल्ली और फरीदाबाद के दूसरे हिस्सों में आना-जाना काफी आसान हो जाता है.
प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक बताते हैं यात्रा के लिहाज से भी यह इलाका काफी सुविधाजनक है. बल्लभगढ़ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन यहां से करीब 7 किलोमीटर दूर हैं. वहीं न्यू टाउन बस स्टैंड भी लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर है. ऐसे में नौकरी करने वाले लोगों से लेकर परिवार के लिए भी यह लोकेशन काफी आरामदायक मानी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डीलर विजय मलिक बताते हैं सेक्टर-75 के आसपास खरीदारी के लिए डिमांड मार्केट और वर्ल्ड स्ट्रीट जैसी जगहें मौजूद हैं. यहां किराना, कपड़े, दवाइयां, रेस्टोरेंट और दूसरी जरूरत का सामान आसानी से मिल जाता है. लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती…जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है.
डीलर विजय मलिक के अनुसार सेक्टर-75 की अफोर्डेबल हाउसिंग में 1BHK फ्लैट करीब 26 लाख रुपये, 2BHK करीब 38 लाख रुपये और 3BHK फ्लैट लगभग 65 लाख रुपये तक मिल जाते हैं. बजट के हिसाब से अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं… इसलिए पहली बार घर खरीदने वाले लोग भी यहां आसानी से अपना फ्लैट ले सकते हैं.
प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक बताते हैं सेक्टर-75 की सड़कें अच्छी हैं और आसपास स्कूलों की भी सुविधा उपलब्ध है. इलाके में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होती. बच्चों की पढ़ाई से लेकर बाजार और आने-जाने तक की सुविधाएं एक ही इलाके में मिलने से परिवारों के लिए यह जगह काफी सुविधाजनक बन जाती है.
डीलर विजय मलिक बताते हैं मिलने वाले फ्लैटों में कमरे का साइज करीब 10×10 फुट के आसपास होता है. घर के अंदर जरूरी सुविधाएं दी गई हैं… जिससे छोटे परिवार आराम से रह सकते हैं. अगर आपका बजट सीमित है और फरीदाबाद में अपना घर लेने का सपना है… तो सेक्टर-75 की अफोर्डेबल हाउसिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.










