Haryana News: दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड पर लगाए कई संगीन आरोप, कहा- पेपर लीक के मामले में देश भर में हरियाणा अव्वल

On: July 28, 2026 11:46 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब जजपा के निशाने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड आ गया है। युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पेपर लीक मामले में हरियाणा शीर्ष पर है। उन्होंने इस दौरान हरियाणा शिक्षा बोर्ड में चली धांधली का भी जिक्र किया कि किस प्रकार पात्र युवाओं को नौकरियों से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी स्टोरेज डिवाइस को भी गायब कर दिया गया है जिसकी शिकायत वे महामहिम राज्यपाल हरियाणा से भी करेंगे। यदि इस पर भी न्याय नहीं मिला तो वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रूख करेंगे और न्याय मांगेंगे।  दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज देश प्रदेश की तमाम यूनिवर्सिटीज में वीसी, रजिस्ट्रार व अन्य शैक्षणिक पदों पर आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित लोगों को बिठा दिया गया है जो केवल और केवल यूनिवर्सिटीज में आरएसएस की विचारधारा को पनपा रहे हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि विश्वविद्यालयों का भगवाकरण नहीं होने दिया जाएगा।  युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 5 अगस्त को छात्र संगठन इनसो के 24वें स्थापना दिवस को छात्र विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनावों को लेकर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस छात्र विजय दिवस पर दिल्ली से स्टूडेंट्स की सोच को बुलंदी देने वाले लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा ताकि हरियाणा में भी छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनावों को गति दी जा सके। इसके लिए वे स्वयं अपने छात्र संगठन व अन्य संगठनों की आपसी सहमति के बाद से तमाम शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए माहौल तैयार कर सरकार को ऑन लाइन व ऑफ लाइन के माध्यम से छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए बाध्य किया जाएगा। युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2017-18 में भी इनसो ने प्रदेशभर में प्रत्यक्ष छात्र संघ के चुनावों को करवाने के लिए आंदोलन खड़ा किया था मगर उस दौरान प्रदेश भाजपा सरकार ने छात्र संगठनों को आश्वासन देकर आंदोलन को शांत करवाया था मगर भाजपा सरकार के झूठे आश्वासनों के परेशान होकर फिर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों ने जिस प्रकार धर्म, संप्रदाय व जाति से परे होकर अपने लक्ष्य को हासिल किया जो जाहिर करता है कि युवा पीढ़ी के हाथों में देश सुरक्षित है। उन्होंने सिरसा की मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भी सिरसा जंतर मंतर की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों ने अपनी एकजुटता से प्रमाणित कर दिया कि लोकशाही में तानाशाही प्रवृत्ति को पराजित किया जा सकता है। इतना ही नहीं सर्वोच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर सिविल वर्दी में बल प्रयोग करने वालों की जांच व कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस छात्र आंदोलन में भाजपा के अहंकार की पराजय हुई है। युवाओं पर पर्चे दर्ज किए जाने के मुद्दे पर दिग्विजय ने कहा कि युवा अब चुप नहीं बैठेंगे। सरकार उन पर जितना जुल्म करेगी, जनता इनको सुधार देगी। उन्होंने कहा कि जब संसद जनता की आवाज सुनना बंद कर दे तो अराजकता फैल जाती है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि भाजपा से कोर वोटर्स खिसक चुका है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: कुरुक्षेत्र में हफ्ता वसूली की नाम पर आढ़ती से मारपीट, बदमाशों की धमकी, कहां- यहां काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा”

Haryana News: यमुनानगर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कुमारी शैलजा का बड़ा हमला, बोलीं- पहले ही हो जाना चाहिए था फैसला

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला के कॉलेज का नाम बदलकर रखा गया ‘आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय’

Haryana News: हरियाणा की संत परंपरा को CM सैनी का नमन, संत परंपरा और संस्कृति को किया नमन

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक करने वालों पर और कड़ा होगा कानून

Haryana News: ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’…CM सैनी ने युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बताया युवाओं के संकल्प का उत्सव