Tulsi plant vastu tips : आंगन या बालकनी में लगा तुलसी का पौधा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है. कई बार लोग अनजाने में तुलसी के पौधे के आसपास ऐसी वस्तुएं रख देते हैं, जिन्हें वास्तु में अशुभ बताया गया है. ये छोटी-छोटी गलतियां घर के वातावरण और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं. तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे भी न लगाएं. ऐसे पौधे घर में तनाव और कलह को बढ़ावा देते हैं. तुलसी के पास झाड़ू रखना भी अशुभ माना गया है.









