हरियाणा के करनाल में मकान की छत का लेंटर गिरने से हादसा, पति-पत्नी घायल, 7 महीने की बच्ची सुरक्षित बची

On: July 31, 2026 3:09 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल शहर में शुक्रवार अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। करनाल के जाटो गेट के पास एक किराए के मकान की छत का लेंटर अचानक गिरने से घर में सो रहा दंपती पर लेंटर के मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनकी सात महीने की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। घायल दंपति को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। पड़ोसी बालकिशन के अनुसार 25 वर्षीय नीतिश अपनी 22 वर्षीय पत्नी रानी और सात महीने की बेटी के साथ किराए के मकान में सो रहे थे। तभी अचानक छत के लेंटर की करीब दो इंच मोटी निचली परत भर भराकर नीचे गिर गई। मलबा सीधे पति-पत्नी पर आ गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि उनके पास सो रही मासूम बच्ची को मामूली खरोंच आई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाया और घायल दंपती को बाहर निकाला। पड़ोसियों के अनुसार नीतिश की पत्नी रानी के सर से खून बह रहा था, जबकि नीतीश हाथ ओर छाती पर चोट से घायल हुआ । लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर के अंदर रखा सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, आइये, एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें, मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु