Haryana News: हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

On: November 2, 2026 7:12 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी को यूं ही देश का मिनी क्यूबा नहीं कहा जाता। इस धरती ने देश को ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में पहुंची सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश की धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करने और भीम स्टेडियम के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये देने पर भी उन्होंने आभार जताया।

किसानों के मुद्दे पर श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसान वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा देश का ऐसा प्रदेश है, जहां 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से किसानों तक लाभ पहुंचाने और खाद-यूरिया की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए भी सरकार प्रयासरत है।

सिंचाई व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नहरों के हेड से लेकर टेल तक बिना भेदभाव के पानी पहुंचाना है। पुराने और जर्जर सिंचाई ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा है। नहरों के आधुनिकीकरण के साथ आरटीडीडी और स्काडा सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम हो रहा है। उन्होंने किशाऊ परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित इस परियोजना को विभिन्न राज्यों के बीच सहमति और एमओयू के माध्यम से आगे बढ़ाया गया है। इससे करीब 1300 क्यूसेक पानी यमुना में आने की उम्मीद है, जिससे सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और त्याग के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। इन खिलाड़ियों की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भीम स्टेडियम से जुड़ी पुरानी यादें साझा करते हुए चौधरी सुरेंद्र सिंह और किरण चौधरी के योगदान का भी जिक्र किया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को केवल सम्मानित ही नहीं कर रही, बल्कि खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम कर रही है। भीम स्टेडियम के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि इसी दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनकी उपलब्धियां युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पंचकूला में CM नायब सैनी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी, बोले- हर कदम एकता और अखंडता का प्रतीक

Haryana News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Haryana News: सोनीपत में आपसी झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल; एक की छाती में लगी गोली

Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान

Haryana News: सरदार पटेल की जयंती पर CM नायब सैनी ने दिलाई एकता की शपथ, युवाओं की नौकरियों पर भी कही बड़ी बात