Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान

On: November 1, 2026 6:05 AM
Follow Us:

Haryana News:हरियाणा में सड़क के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कई रास्ते को टू लेन से फोर लेन किए जा रहे हैं। हरियाणा में नई फोर लेन सड़क बनने जा रही है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।

अब गुरुग्राम के बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक सड़क फोरलेन की जाएगी। बिलासपुर से कुलाना लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। जिससे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का सफर आसान हो जाएगा।

सरकार ने जारी किया फंड  

फोरलेन बनान के लिए जमीन अधिग्रहन का काम शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत पदौटी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ ही हेली मंडी में मौजूदा टू लेन रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन बनाया जाएगा। फोरलेन बन जाने से ट्रैफिक कम होगा। वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और आने-जाने में कम समय लगेगा। इस फोरलेन को बनाने के लिए सरकार की तरफ से 555.83 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने क्या कहा  

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के अनुसार, बिलासपुर से कुलाना तर फोरलेन सड़क का विस्तार किया जाएगा। पदौदी शहर के फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन करने की योजना है। इस फोरलेन को नेशनल हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके बनने से वाहन बिना किसी रुकावट के आवाजाही करेंगे। इससे आवाजाही में कम समय लगेगा। इस सड़क के अपग्रेड होने के आम लोगों के साथ व्यापारियों और किसानों को लाभ होगा। साथ ही गुरुग्राम और झज्जर के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।         

New Project 12 2899 Also read: Haryana News:हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी का लाइसेंस रद्द    

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now