Caught On Camera: हरियाणा में आवारा कुत्ते का बच्चे पर हमला, चेहरे और गर्दन पर कई जगह चोटें, मां और बहन ने बचाई जान | State

On: November 1, 2026 12:26 PM
Follow Us:

Street Dog Mauls Child

नई दिल्ली. आवारा कुत्तों के आतंक ने देश के हर इलाकों में लोगों को परेशान कर रखा है. हरियाणा के अंबाला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. यहां सेक्टर-9 में एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया. इस घटना में बच्चे के चेहरे और गर्दन पर कई जगह चोटें आई हैं.

हरियाणा के सामने आया यह वीडिया दिल दहला देने वाला है. एक खेलते बच्चे पर जिस तरह से आवारा कुत्ते ने हमला किया वो दहशत भर देगा है. सीसीटीवी कैमरे में यह घना कैद हुई. हमले के दौरान बच्चा मदद के लिए चिल्लाता रहा. उसकी आवाज सुनकर मां और बहन समेत दो महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है. खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय निवासी परेशान हैं। रिहायशी इलाकों में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक, अंबाला के सेक्टर-9 में यह घटना हुई. बच्चा बाहर खेल रहा था तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले से घबराया बच्चा जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर दो महिलाएं तुरंत उसकी तरफ दौड़ीं. महिलाओं ने कुत्ते को वहां से भगाने की कोशिश की और बच्चे को उसके चंगुल से बचाया. बताया जा रहा है कि हमले में बच्चे के चेहरे और गर्दन पर कई चोटें आई हैं. उसकी चोटों की गंभीरता और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी और उनकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों और गलियों में घूमने वाले आक्रामक कुत्तों से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now