सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, तीन बच्चों संग फंदे पर झूली मां, चारों की मौत

On: November 1, 2026 6:21 AM
Follow Us:

crime dead body graph 1

Haryana News: सोनीपत से शनिवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गोहाना क्षेत्र के मुड़लाना गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में महिला की दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

मां सहित तीनों बच्चों की मौत

मृतका की पहचान 38 वर्षीय रीमा पत्नी जयदीप के रूप में हुई है। उसके बच्चों की पहचान 11 वर्षीय रिहाना, 7 वर्षीय आरजू और 4 वर्षीय दुष्यंत के रूप में हुई है।

स्कूल में शिक्षक है पति

जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों को अलग कमरे में फांसी पर लटकाया। इसके बाद दूसरे कमरे में अपने बेटे के साथ खुद भी फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक महिला का पति सरकारी शिक्षक है जो पानीपत जिले के मतलौढा में तैनात हैं।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल महिला और उसके तीनों बच्चों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now