Vastu Tips : अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

On: October 31, 2026 10:17 PM
Follow Us:

होमताजा खबरधर्म

अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु में बताई गई ऐसी ट्रिक

Last Updated:

Almirah direction as per vastu : वास्तु के हिसाब से घर में रखी हर जरूरी चीज की दिशा निर्धारित है. एक गलती आपको कंगाल कर सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घर में रखी अलमारी की दिशा भी शुभ-अशुभ से जुड़ी हो सकती है. वास्तु शास्त्र इसके बारे में क्या कहता है. लोकल 18 ने इस बारे में फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित तरसेम शास्त्री से बात की. वे बताते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार घर में अलमारी रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक माहौल और सुख-समृद्धि बनी रहती है. अलमारी के ऊपर लगे शीशे को हमेशा कपड़े से ढककर रखें. शीशे को खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है.

फरीदाबाद. अलमारी को घर में रखने की सही दिशा क्या होनी चाहिए, क्या गलत दिशा में रखी अलमारी से घर की सुख-शांति और धन-समृद्धि प्रभावित होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु की अपनी एक दिशा और स्थान निर्धारित माना गया है. ऐसे में अलमारी रखते समय भी कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए. अलमारी की दिशा से लेकर उसके रंग, शीशे और साफ-सफाई तक को वास्तु के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जाता है. लोकल 18 से फरीदाबाद के सेक्टर-62 स्थित सनातन धर्म मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित तरसेम शास्त्री बताते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार घर में अलमारी रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है. घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाईं तरफ की दीवार के पास भी अलमारी रख सकते हैं. इससे घर में सकारात्मक माहौल और सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है.

अलमारी के भीतर न करें ये गलती

पंडित तरसेम शास्त्री बताते हैं कि अलमारी में लगे शीशे को लेकर भी वास्तु के कुछ नियम बताए गए हैं. अलमारी के ऊपर लगे शीशे को हमेशा कपड़े से ढककर रखना चाहिए. शीशे को बार-बार खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है. इसलिए अलमारी के शीशे को ढककर रखने का प्रयास करना चाहिए. वास्तु के अनुसार अलमारी का दरवाजा किस दिशा में खुलता है, इसका भी ध्यान रखना चाहिए. अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए. उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है. ऐसे में अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना शुभ माना जाता है. अलमारी में रखे सामान को भी व्यवस्थित तरीके से रखें.

वास्तु के हिसाब से ऐसा होना चाहिए रंग

तरसेम शास्त्री बताते हैं कि अलमारी के अंदर एक छोटा सा चांदी का टुकड़ा रखना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है. अलमारी को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए. उसमें बेकार सामान, कचरा और अनुपयोगी चीजें जमा नहीं करनी चाहिए. अलमारी की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अलमारी को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखना उचित नहीं माना जाता है. अलमारी और दीवार के बीच थोड़ी जगह छोड़नी चाहिए. अलमारी रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह दीवार से एकदम चिपकी हुई न हो. अलमारी के लिए क्रीम, हल्का पीला और अन्य हल्के रंग अच्छे माने जाते हैं. इसलिए घर में अलमारी खरीदते समय हल्के रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

गलती पर कैसी सजा

तरसेम शास्त्री के मुताबिक, अलमारी को गलत दिशा में रखने से घर में सुख-शांति प्रभावित होने और धन-लक्ष्मी की वृद्धि में बाधा आने की मान्यता है. इसलिए अलमारी की दिशा, रंग, शीशे और साफ-सफाई से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद मिलने की मान्यता है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

एक समय था जब मान ली थी हार, फिर… कुश्ती विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली मनीषा की मां ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Kal Ka Mausam 1 November | IMD Weather Alert | 60KMpH की हवाएं और झमाझम बारिश; 15 घंटों में पलटेगा UP-बिहार सहित 20 राज्यों का मौसम

महाराजा अग्रसेन को मिला था यह खास शुभ संकेत, फिर मां महालक्ष्मी की कृपा से अग्रोहा बना समृद्धि का प्रतीक

हरियाणा में तीसरी क्लास के छात्र की हैवानियत, KG की बच्ची पर पत्थर-गमले से किए वार, हालत गंभीर

मेरठ से पहले अंबाला में गूंजी थी आजादी की आवाज! 800 करोड़ के स्मारक में दिखेगी 1857 की अनसुनी कहानी