चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

On: November 2, 2026 6:43 AM
Follow Us:

amit shah 1

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने असाधारण तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं और देशभर के पुलिस बलों के सामने नए मानक स्थापित किए हैं। शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अगर देश में कोई केंद्र शासित प्रदेश सबसे पहले मादक पदार्थ मुक्त बनेगा तो वह चंडीगढ़ होगा।

30-40 साल पुरानी समस्याओं का होगा समाधान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़वासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए शहर की 30-40 साल पुरानी तीन समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिया। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इन तीनों समस्याओं के समाधान की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की 30 से 40 साल पुरानी समस्याओं से शहर को मुक्त कराया जाएगा।

60वें स्थापना दिवस को किया संबोधित

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1966 से चंडीगढ़ पुलिस शहर की सुरक्षा में लगातार जुटी हुई है और उसने देश में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय जोड़ा है। उन्होंने बल को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों में चंडीगढ़ ने उत्तरी क्षेत्र के केंद्र के रूप में देश की सुरक्षा में योगदान देने का सफल प्रयास किया है।

‘प्रेरणा का स्रोत है यह बल’

गृह मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने छह दशकों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। उसकी कार्यशैली और समर्पण ने उसे देश के अन्य पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है। शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अगर देश में कोई केंद्र शासित प्रदेश सबसे पहले मादक पदार्थ मुक्त बनेगा तो वह चंडीगढ़ होगा।

सेवा, सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण

अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का छह दशक का सफर उसकी प्रतिबद्धता, सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। राष्ट्रपति निशान से सम्मानित होना इस बल की उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता को दर्शाता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें