‘राखी खराब होने की शिकायतें मिलती थीं’, अंबाला डाक विभाग लाया 10 रुपये वाला जादुई लिफाफा

On: August 2, 2026 12:32 AM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : कई बहनों के भाई नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के चलते देश-विदेश में रहते हैं. अब बहनों को राखी भीगने की चिंता नहीं करनी होगी. अंबाला डाक विभाग ने इस बार वाटरप्रूफ राखी लिफाफा तैयार किया है. इन लिफाफों के जरिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आसानी से राखी भेजी जा सकती है. लोकल 18 से अंबाला शहर डाक विभाग के पोस्टमास्टर निर्मल कुमार बताते हैं कि सामान्य लिफाफों में कई बार बारिश के कारण नमी पहुंच जाती थी, जिससे राखी खराब होने की शिकायतें मिलती थीं. राखी भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां बहनें लिफाफा खरीदकर उसी समय अपनी राखी बुक करा सकती हैं.

अंबाला. रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, स्नेह और भावनाओं का पर्व है. कई बहनों के भाई नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के चलते देश-विदेश में रहते हैं, ऐसे में उनके लिए राखी का एक छोटा-सा धागा ही प्यार का सबसे बड़ा संदेश बन जाता है. लेकिन बरसात के मौसम में अक्सर यही चिंता सताती है कि कहीं सफर के दौरान राखी भीगकर खराब न हो जाए. इस चिंता को दूर करने के लिए डाक विभाग ने इस बार खास पहल करते हुए वाटरप्रूफ राखी लिफाफा तैयार किया है, जिससे बहनों का प्यार सुरक्षित अपने भाइयों तक पहुंच सकेगा. रक्षाबंधन को देखते हुए अंबाला डाक विभाग ने इस बार करीब 60 हजार विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मंगवाए हैं, जिनकी कीमत महज 10 रुपये है.

भावनाओं की सुरक्षा

इन लिफाफों को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. लिफाफे पर राखी की खूबसूरत आकृति, हैप्पी रक्षाबंधन का संदेश और पता लिखने के लिए अलग स्थान दिया गया है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह वाटरप्रूफ है, जिससे बारिश या नमी के बावजूद अंदर रखी राखी सुरक्षित रहती है. इन लिफाफों के जरिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आसानी से राखी भेजी जा सकती है. लोकल 18 से अंबाला शहर डाक विभाग के पोस्टमास्टर निर्मल कुमार बताते हैं कि सामान्य लिफाफों में कई बार बारिश के कारण नमी पहुंच जाती थी, जिससे राखी खराब होने की शिकायतें मिलती थीं. इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इस बार विशेष वाटरप्रूफ और आकर्षक डिजाइन वाला लिफाफा तैयार कराया है, ताकि बहनों की भावनाएं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें.

कहां-कहां मिलेंगे

निर्मल कुमार बताते हैं कि यह विशेष लिफाफा अंबाला शहर के सभी 13 डाकघरों में उपलब्ध है. राखी भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां बहनें लिफाफा खरीदकर उसी समय अपनी राखी बुक करा सकती हैं. विभाग ने राखियों की पैकिंग और बुकिंग की प्रक्रिया भी सरल बनाई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. इस बार विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए भी बड़ी संख्या में राखियां बुक हो रही हैं. इनमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और खाड़ी देश शामिल हैं. जैसे-जैसे रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आएगा, इन विशेष लिफाफों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है. इस बार भी राखी से करीब एक सप्ताह पहले सभी 60 हजार लिफाफे बिक जाएंगे. स्थानीय स्तर पर भेजी जाने वाली राखियों की बुकिंग भी रक्षाबंधन से एक दिन पहले तक जारी रहेगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now